{"_id":"69c04c2249ce15de8c0a4a2e","slug":"farmers-protest-continues-for-45-days-demanding-service-lane-karnal-news-c-18-knl1018-870366-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सर्विस लेन की मांग को लेकर 45 दिन से किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सर्विस लेन की मांग को लेकर 45 दिन से किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
करनाल। गांव शेखपुरा-सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग को लेकर किसानों का धरना रविवार को 45वें दिन में प्रवेश कर गया। लंबे समय से जारी इस आंदोलन को अब अगले चरण में ले जाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को धरनास्थल पर किसानों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आंदोलन को और मजबूत व संगठित किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि 24 मार्च को करनाल ब्लॉक, 25 को इंद्री, 26 को नीलोखेड़ी, 27 को निसिंग, 28 को घरौंडा, 29 को असंध ब्लॉक की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इन तारीखों में इन खंडों के किसान और किसान नेता धरने में शामिल होंगे। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
भाकियू जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन ने कहा कि किसान लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को उठा रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सर्विस लेन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, निसिंग महासचिव राजेंद्र राणा, कुलदीप राणा, डॉ. सत्यवीर तोमर, असंध प्रधान जोगिंद्र झींडा, रणजीत जलमाना, अमरजीत, सरदार बलविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।