फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers protest at Secretariat, warn of tractor parade on 6th

Karnal News: सचिवालय में गरजे किसान, 6 को ट्रैक्टर परेड की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Secretariat, warn of tractor parade on 6th
- रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग, प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग के लिए सोमवार को किसानों का आक्रोश जिला सचिवालय में फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने चेतावनी दी कि यदि 6 मार्च से पहले समाधान नहीं हुआ तो हर हाल में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी।

प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ चेयरमैन यशपाल राणा और जिला चेयरमैन साहब सिंह बाजवा ने संयुक्त रूप से की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि गांव सोहाना के पास निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस लेन न बनाए जाने से किसानों के खेतों तक आवागमन बाधित हो रहा है। इस मुद्दे पर पिछले करीब एक महीने से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना जारी है, लेकिन प्रशासन और एनएचएआई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ हुआ था समझाैता : रतनमान

रतनमान ने कहा कि 22 मार्च 2024 और 26 मई 2025 को एसडीएम कार्यालय में एनएचएआई अधिकारियों के साथ लिखित समझौता हुआ था, जिसमें सर्विस लेन निर्माण का आश्वासन दिया गया था। अब अधिकारी वादे से पीछे हट रहे हैं। इस अवसर पर प्रेमचंद शाहपुर, मेहताब कादियान, सुरेंद्र सिंह घुम्मन, बाबूराम डाबरथला, सुरेंद्र सांगवान, राजकुमार नौतना, अनिल गुर्जर दिलावरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed