फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers protest against auction of land

कर्जदार किसान की जमीन की नहीं होने देंगे नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against auction of land
किसानों ने जमीन की नीलामी का किया विरोध
विज्ञापन

भाकियू सदस्यों के विरोध के कारण जलाला में कब्जा प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाई प्रशासनिक टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। जलाला गांव में कर्जदार किसान की जमीन की नीलामी करके कब्जा दिलाने की कार्रवाई की सूचना पर कुछ भाकियू सदस्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक ने सवा दो एकड़ जमीन की 17 लाख में नीलामी कर दी। शनिवार को बैंक को कब्जा दिलवाने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे लेकिन किसानों के विरोध के चलते कब्जे की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि समय पर ऋण चुकता नहीं होने पर किसान की जमीन नीलाम नहीं होने देंगे। यदि कोई बैंक ऐसा करेगा तो भाकियू आंदोलन के लिए मजबूर होगी। भाकियू के सिसौली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में भी जमीन नीलामी का मामला प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जलाला में किसान ऋषिपाल की जमीन नीलाम करके कब्जा दिलाने की प्रक्रिया की सूचना मिली थी। ऋषिपाल ने कई वर्ष पूर्व इलाहाबाद बैंक से डेयरी फार्मिंग के लिए 11 लाख रुपये का ऋण लिया था। 70 हजार प्रति किस्त के हिसाब से चार किस्तें भी भरी थी। बीमारी से कई पशु मरने के कारण किसान को घाटा हो गया और किस्तें टूट गई। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान निकलवाने का प्रयास किया जाएगा। सोमवार को कई किसान संगठनों के सदस्य करनाल के सेक्टर 12 स्थित जाट भवन में एकत्रित होंगे। उसके बाद उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। सरकार से कर्ज माफी की मांग की जाएगी। भविष्य में भी किसान को ब्याजमुक्त कर्ज मिलना चाहिए। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष यशपाल राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed