फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers learnt new techniques of farming

Karnal News: किसानों ने जानी खेती करने की नई तकनीकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers learnt new techniques of farming
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। मेगा सब्जी एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को 4250 किसानों ने मेले का भ्रमण किया। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन व आलू बीज उत्पादन पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कराई गई।
इस दौरान किसानों ने सब्जियों की खेती से जुड़ी प्रदर्शनी एवं केंद्र पर बनाए गए पोली हाउस व नेट हाउस का दौरा किया। विशेषज्ञों ने संरक्षित खेती की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश के 13 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में रविवार को मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और हरविंद्र कल्याण, स्पीकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री प्रदेश के बागवानी प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डाॅ. अर्जुन सिंह सैनी ने किसानों से कहा कि कम लागत वाली वर्टिकल खेती के तहत बैंबू स्टेकिंग तकनीक को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया है। इस तकनीक पर सब्जी उत्पादन के लिए 50 से 85 प्रतिशत अनुदान सहायता उपलब्ध करवाई गई है। हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति-2021 के अनुसार गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से 10 वर्षीय कार्य योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, रामनगर से मधुमक्खी बक्से खरीदने पर 85 प्रतिशत तथा यंत्र, शहद प्रसस्ंकरण, बोतल व शहद गुणवत्ता जांच पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। पिछले दस वर्षों में मधुमक्खी पालकों को शहद उत्पादन के लिए 10 लाख 69 हजार मधुमक्खी बक्से, मधुमक्खी उपकरण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
भावांतर भरपाई योजना के तहत 21 फलों और सब्जियों को शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत जनवरी 2018 से लेकर वर्ष 2024-25 में अब तक 24,385 किसानों को 110.23 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जा चुका है। दूसरी ओर फसलों को मौसम की अनिश्चितताओं (प्रतिकूल मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं) से बचाने के लिए एक जनवरी 2021 से मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की गई है। इसमें 46 बागवानी फसलें शामिल हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार
स्प्रे पंप में राम सिंह जिला फतेहाबाद, कृष्ण जिला पानीपत, राजकुमार कुरुक्षेत्र, टेकचंद कैथल, लाल सिंह पलवल, खुशीराम करनाल, मदन सिंह, कुरुक्षेत्र, अनूप कुमार फतेहाबाद, महिपाल कैथल व पलविंद्र, करनाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed