फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers furious over defamation case, protested, burnt effigy

मानहानि के केस पर भड़के किसान, दिया धरना, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious over defamation case, protested, burnt effigy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा किसानों पर मानहानि का मुकदमा किए जाने के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे किसानों ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह, एसडीएम आयूष सिन्हा, डीएसपी वीरेंद्र सैनी सहित पांच सौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी। उन्होंने सरकार पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसपी ने मामले का शीघ्र निपटारा कराने के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया। एलान किया कि इस मुद्दे को चार सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखा जाएगा। वहीं पर आगामी आंदोलन की रणनीति बनेगी। मौके पर किसान आंदोलन में शहीद किसान सुशील काजल को प्रथम बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई।
भाकियू सर छोटू राम एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगदीप औलख आदि के संयोजन में लघु सचिवालय के सामने सैकड़ों किसान पहुंचे। यहां संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े नेता डॉ. दर्शन पाल, सुरेश कौंथ, रवि आजाद, नवीन जयहिंद, मंदीप नथवान आदि भी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि 28 अगस्त 2021 को बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज किया गया था। सैकड़ों किसान घायल हुए थे। किसानों व अफसरों पर कई मुकदमे हुए। एसडीएम व अन्य अफसरों के मामले की जांच के लिए आयोग भी बना, लेकिन मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के मुकदमों को वापस लिया गया। इसके बावजूद इंस्पेक्टर हरजिंद्र ने 36 किसानों पर मानहानि का केस कर दिया।
विज्ञापन

यह समझौते का उल्लंघन है। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो किसानों की शिकायत पर अफसरों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। 13 किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मिला और कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराया केस वापस कराओ या फिर किसानों की ओर से भी इंस्पेक्टर व अन्य अफसरों पर मुकदमा दर्ज करो। एसपी ने शीघ्र मामले का निपटारा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम को धरना समाप्त करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को भाकियू सर छोटूराम के कोर कमेटी के सदस्य बहादुर मेहला, अमरजीत सिंह मोहड़ी, सोनू मालपुरिया, बलजिंद्र चड़ियाला, समय संधु, अमृतपाल बुग्गा गोंदर, अमरदीप बब्बर, छत्रपाल सिंधड़, जोशपाल गिल बालू सहित किसान नेताओं ने संबोधित किया।

‘स्कूल बंद कर शराब ठेके खोलना चाहती है सरकार’
करनाल। आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर ड्राइव के दौरान किए गए गलत रेशनेलाइजेशन और नॉर्मलाइजेशन के विरोध में धरने पर बैठे हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के कर्मचारियों का समर्थन किया।
जयहिंद ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों की जगह शराब ठेके खोलना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed