{"_id":"67d1f0b8bfc31147dc0351f6","slug":"farmers-expressed-anger-over-ignoring-their-demands-karnal-news-c-18-knl1008-600430-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मांगों की अनदेखी पर किसानों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मांगों की अनदेखी पर किसानों ने जताया रोष
विज्ञापन
असंध। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गुरुद्वारा डेहरा साहिब में ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे न खरीदी जाए।
उन्होंने कहा किसानों को लागत के आधार पर फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाए और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। आर्य ने कहा कि किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए और बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई जाए। गेहूं की फसल के ऊपर 500 रुपये बोनस दिया जाए और ग्रामीण क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों को दुरुस्त किया जाए। किसानों को समय पर नहरी पानी दिया जाए और सभी किसान मजदूर को 58 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन शुरू करने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने, आवारा पशुओं की समस्या का निवारण करने की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह, उपप्रधान कुलवंत सिंह, सुखा सिंह, शोभा, करतार आदि माैजूद रहे। संवाद