{"_id":"66f6d8094598e7aace593aa472814d4b","slug":"farmers-did-not-expect-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं थी ये उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं थी ये उम्मीद
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में दीपावली के बाद अनाज मंडी में धान के भावों ने एक बार फिर से तेजी का रुख कर लिया है।
दीपावली पर अवकाश के बाद मंगलवार को धान की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला और बासमती 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं 1121 किस्म ने भी 4000 के आंकड़े को पार करते हुए 4090 के स्तर को छू लिया। इससे पूर्व यह 4100 रुपये तक भी बिक चुका है।
तेजी के चलते मंडी में धान की आवक बढ़ी है। जिस कारण फिर से जाम की स्थिति बन गई है।
रविवार को दीपावली की छुट्टी सहित साप्ताहिक खरीद कार्य बंद होने से मंडी में लोगाें को जाम से कुछ राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद सोमवार और मंगलवार को किसानों ने फिर से अपना धान लाना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को एक ही दिन में करीब 60 हजार कट्टे धान के मंडी में खरीदे गए। वहीं हजारों क्विंटल धान मंडी एवं बाहर सड़कों पर पड़ा हुआ है। जाम के चलते उठान कार्य एवं नया धान डालने में किसानों सहित आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।