फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers celebrated Black Day, burnt effigies

Karnal News: किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंके पुतला

Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Black Day, burnt effigies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान करनाल के किसान संगठनों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। किसानों ने लघु सचिवालय व प्योंत टोल प्लाजा पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान करनाल असंध स्टेट हाईवे समेत लघु सचिवालय पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने 26 फरवरी को किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग व राजमार्गों पर ट्रैक्टर परेड़ करने की बात कही।

करनाल से असंध रोड पर स्थित प्योंत टोल प्लाजा पर किसान सुबह 11 बजे ही किसान पहुंच गए थे। यहां किसानों ने शहीद किसान शुभकरण को श्रद्धाजलि दी तथा दो मिनट का मौन किया। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का पुतला तैयार किया और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहीं भाकियू टिकैत समूह के किसान दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर लघु सचिवालय के सामने पहुंचे। यहां बैठकर उन्होंने 20 मिनट तक धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


किसान नेता प्रेम शाहुपर ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसान नेताओं के पीछे पुलिस विभाग का खुफिया तंत्र लगाया गया है। सरकार किसानों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। उन्होंने चेताया कि या तो किसान खेती छोड़ दे या फिर उन्हें भी सत्ता पर काबिज होना पड़ेगा भाकियू टिकैत समूह के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद सांगवान ने किसानों की अगुवाई करते हुए केंद्र व राज्य का पुतला दहन करवाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुमन, श्याम सिंह मान, दिलावर सिंह,दलविंद्र सिंह मट्टू, जोशपाल गिल, परमजीत सिंह मांगेवाला, सेवा सिंह महमल, दिलबाग दरड़, प्यारा सिंह पाढा, बलिहार सिंह मूनक, छत्रपाल सिंधड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान को दी श्रद्धांजलि
निसिंग। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए प्योंत टोल प्लाजा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंका। सैकड़ों किसान यहां आयोजित सभा में शामिल हुए। किसान नेताओं ने गोली लगने से मारे गए किसान को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता जगदीप ओलख व बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि शंभु व खनौरी बोर्डर पर किसानों से वार्ता की बजाए उन पर आतंकवादियों मानकर लाठियां भांजी जा रही है तथा सरेआम गोली मारी जा रही हैं। शंभु व खनौरी बोर्डर पर एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे किसानों को यातनाओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

किसानों की ट्रैक्टर मार्च की तैयारी

मूनक। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों की एक बैठक शुक्रवार को टिडान चौपाल में संपन्न हुई । बैठक में मोर्चा के हल्का अध्यक्ष जोगिंदर सिंह झिंडा ने किसानों से 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी और किसी ऋण माफी सहित अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब सरकार द्वारा की गई किसान की हत्या को लेकर किसानों में रोष है एक बड़े आंदोलन की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed