फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer's body was thrown in the field after murder

Karnal News: हत्या के बाद खेत में फेंका था किसान का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body was thrown in the field after murder
फॉलोअप
विज्ञापन

- पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की शुरू

- दो दिन पहले काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गया था सुखदेव

संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। किसान की हत्या करने के बाद शव चन्द्राव गांव के खेत में फेंक दिया था। व्यक्ति के सिर व शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार के निशान मिले थे। बुधवार को राहगीर जब खेत से निकल रहे थे तो शव देखकर मामले की सूचना इंद्री थाना पुलिस को दी थी। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

मृतक के बेटे गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके 45 वर्षीय पिता सुखदेव सिंह खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार दोपहर बाद वह काम से उत्तर प्रदेश गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। बुधवार शाम को उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनका शव उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले रास्ते पर खेत में पड़ा है।
विज्ञापन

उसने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उसके पिता खून से लथपथ थे। गांव में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, लेकिन पिता सुखदेव की चाचा से जमीन को लेकर कुछ कहासुनी चल रही थी। पहले भी एक दो बार उसके पिता व चाचा का झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक सुखदेव तीनों भाइयों में मंझला था। खेतीबाड़ी करके वह परिवार का गुजारा कर रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। एक लड़का और लड़की। बेटे गुरजंत की कुछ समय पहले शादी हुई थी जबकि बेटी पढ़ाई कर रही है। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
वर्जन-

पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अजायब सिंह, थाना प्रभारी, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed