फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer leader Same Singh's body found in Western Yamuna Canal

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला किसान नेता समे सिंह का शव

Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Same Singh's body found in Western Yamuna Canal
करनाल के किसान नेता समे सिंह संधू का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गगसीना गांव निवासी किसान नेता समे सिंह संधू (75) का शव मंगलवार सुबह पश्चिमी यमुना नहर में मूनक हेड के पास से बरामद हुआ। वह रविवार सुबह से लापता थे। परिजन पिछले तीन दिनों से उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की बात सामने आई है।
मंगलवार को नहर के पास से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव देखा, जिसके बाद गोताखोरों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान समे सिंह संधू के रूप में हुई।
विज्ञापन

गगसीना गांव निवासी सलोचना के अनुसार, उनके पति समे सिंह संधू शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई थी और खोजबीन जारी थी। मंगलवार को उनका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गमगीन माहाैल में उनके गांव गगसीना में संस्कार किया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि घूमने के दाैरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गए होंगे। पानी में डूबने से ही उनकी माैत हुई है।

---

किसान आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान संयुक्त मोर्चा के आंदोलन में किसान नेता समे सिंह संधू ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। क्षेत्र में एक पहचान रखते थे। अपनी मिलनसार और खुशमिजाज प्रकृति के कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। आंदोलन के दौरान भी वह अपने सहज अंदाज में प्रशासन के सामने अपनी बात रखते थे और माहौल को हल्का बनाए रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed