{"_id":"698cd00d3ab9c41cd807c2c7","slug":"farmer-killed-wife-seriously-injured-in-collision-with-dumper-karnal-news-c-18-knl1018-843593-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन
रणजीत फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/जुंडला। जुंडला गांव में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान रणजीत सिंह (38 ) की मौत हो गई। पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दोनों अस्पताल में भर्ती अपने जीजा सुनील कुमार का हालचाल लेने जा रहे थे। भाई महेंद्र का आरोप है कि डंपर ने बिना संकेत दिए वाहन को अचानक दाहिनी ओर मोड़ दिया। ऐसे में सामने से आ रहे रणजीत की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि वह दूसरी बाइक पर उनके साथ ही जा रहे थे। रणजीत सिंह और मीना देवी एक बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि वह पीछे थे।
हादसे में रणजीत सिंह को सिर, मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। मीना देवी की टांग, सीने और कमर में गहरी चोटें लगीं। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मीना देवी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। वहां से परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बंसी लाल ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। वाहन के मालिक से भी संपर्क कर रहे हैं।
- पांच बच्चों के परिवार की थी जिम्मेदारी
रणजीत सिंह गांव बांसा के निवासी थे और खेती के साथ मजदूरी का काम भी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं, तीन बेटियां और दो बेटे। परिजन के अनुसार रणजीत घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च वही उठाते थे।