फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer killed himself by shooting him with a licensed gun

किसान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed himself by shooting him with a licensed gun
असंध मृतक लखविंद्र सिंह की फाइल फोटो ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गांव खिजराबाद में रुपयों के लेनदेन को लेकर परेशान किसान लखविंद्र सिंह (48) ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह मौक पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पत्नी परमजीत कौर की शिकायत पर खिजराबाद निवासी अमृतपाल सिंह, बलकार सिंह, बलकार सिंह की पत्नी व बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
परमजीत कौर के मुताबिक करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। तब उनके रिश्तेदार घर आए और अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ब्याज पर पैसे देने का आग्रह किया। उसकी बातों में आकर लखविंद्र सिंह ने पैसे उधार दे दिए। उसके बाद उसने पैसे वापस नहीं किए और न ही हिसाब किया। कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन वे हर बार टरकाते रहे। इस वजह से लखविंद्र बहुत परेशान था। बृहस्पतिवार को भी इस मसले को लेकर पंचायत हुई थी जिसमें बलकार सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया। जिस कारण उसका पति लखविंद्र सिंह आहत हुआ और उसने घर आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांववासी सूबा सिंह, गुरजंट, साहब सिंह व हरजिंद्र सिंह ने बताया कि लखविंद्र के परिवार की हालत खराब है। मुश्किल से गुजर-बसर हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed