फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer Hawa Singh got permission to buy 14 drones for the first time in the country

Karnal News: सड़कों का होगा चौड़ीकरण और पुननिर्माण, सफर होगा आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer Hawa Singh got permission to buy 14 drones for the first time in the country
मजबूत होगा सड़कों का जाल, दौड़ेगा विकास का पहिया
विज्ञापन

- राजमार्गों के बाद चार विधानसभा क्षेत्रों की 30 सड़कों का चौड़ीकरण और 45 का होगा सुदृढ़ीकरण
- 86.56 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सर्वाधिक 28 सड़कें असंध विधानसभा की



गगन तलवार

करनाल। पांच राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद अब जिला प्रशासन शहर को गांवों से जोड़ने वाली सड़कों के जाल को भी मजबूत करने जा रहा है। इससे जहां स्थानीय लोगों को गड्ढों और जाम से निजात मिलेगी, वहीं विकास का पहिया भी दौड़ेगा। पांच विधानसभा क्षेत्रों की 30 सड़कों के चौड़ीकरण और 45 सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने योजना बनाई है।

कुल 75 सड़कों के नवनिर्माण और चौड़ीकरण पर करीब 86.56 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। अगले दो से चार माह में इन सभी सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह में सभी जगह कार्य शुरू हो जाएंगे। कुछ सड़कें एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी हैं, जबकि कुछ की लंबाई आठ से 10 किलोमीटर तक है। विधानसभा अनुसार, नजर डालें तो सबसे ज्यादा 28 सड़कें असंध विधानसभा की हैं। इनमें पांच का चौड़ीकरण और 23 सड़कों पर नई लेयर बिछाकर हालात सुधारा जाएगा। इसी तरह नीलोखेड़ी की 18, इंद्री की 14, घरौंडा की 11 और करनाल की चार सड़कें चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन




किस विधानसभा क्षेत्र की किन सड़कों के सुधरेंगे हालात

असंध (खर्च : 24.99 करोड़ रुपये)

- चौड़ी होंगी : राहड़ा से खिजराबाद असंध रोड, चौगामा से खिजराबाद रोड, राहड़ा से पीसी राहड़ा रोड, जयसिंहपुरा से खंडाखड़ी, गंगटेहड़ी से बाहरी।

- नई लेयर बिछेगी : गगसीना से आंचला, बालरांगड़ान से आंचला, कतलाहेड़ी, मंचूरी, हरिजन बस्ती, अलावला से ठरवा माजरा, अलावला रोड, बीड़ माजरा रोड, डेरा गुजरान, गंगटेहड़ी से देवी मंदिर, सालवन से मलिकपुर, दुपेड़ी से दनौली, चोरकारसा से उपलाना-उपलानी रोड, पाढ़ा से बांसा, अरड़ाना से फत्तूवाला, बिलोना से कुकर कांडा राहड़ा रोड, जींद असंध रोड से अरडाना, अरडाना से मवाना, बुढ़नपुर से स्टौंडी, जानी से बुढ़नपुर, शेखपुरा से पक्काखेड़ा, सालवन से डिडवारा, जींद रोड से बाहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घरौंडा (खर्च : 17.30 करोड़ रुपये)

- चौड़ी होंगी : पीरबड़ौली से लालूपुरा, बरसत से बहलोलपुर, फुरलक से बादशाहपुर, गढ़सरनी, गढ़ीबरल से डेरा रामरंग रोड।

- लेयर नई बिछेगी : अमृतपुर से पीपलवाली रोड, डाकवाला स्कूल रोड, शेखपुरा स्कूल रोड, घरौंडा फुरलक से रायपुर रोड़ान, जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक, गुढ़ा से स्टौंडी।



करनाल (खर्च : 1.26 करोड़ रुपये)

- चौड़ी होंगी : कैथल रोड से जीरफाबाद।

- लेयर नई बिछेगी : कैथल रोड से पिंगली नरूखेड़ी, घोघड़ीपुर से पिंगली, पुंडरक से बदरपुर।



इंद्री (खर्च : 23.75 करोड़ रुपये)

- चौड़ी होंगी : डबकौली रोड, गढ़पुरटापू रोड, नेशनल हाईवे-44 से रंबा रोड, गांधीनगर रोड, बलड़ी रोड, टूसंग रोड, मटकमाजरी से बयाना, बदरपुर से हलवाना।

- लेयर नई बिछेगी : खेड़ीमान सिंह रोड, बरसानी से धन्नौरा, नेवल, घीड़ व गढ़ीबीरबल रोड, इंद्री से उमरी रोड, खूखनी से कलरी।



नीलोखेड़ी (खर्च : 19.26 करोड़ रुपये)

- चौड़ी होंगी : ब्रास से प्रेमखेड़ा, केकेएसके रोड से सग्गा रोड, एनकेडी से पूजम, मंचूरी रोड, अबला खालसा रोड, डेरा गोबिंदगढ़ रोड से डेरा कमालपुर, जीटी रोड से डेरा बाजीगर, संधीर से सुंदरपुर, संधीर से राजगढ़।

- लेयर नई बिछेगी : निसिंग से सांभली, तरावड़ी से बीड़नड़ाना, तरावड़ी से अंजनथली, पखाना से गालिबखेड़ी, एनकेडी से सांभी, बड़ालवा से कोयर, डाचर से चोरकारसा, सांभली से प्रेमखेड़ा।




अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रस्तावों के आधार पर सड़कों को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए चुना है। कुल 86.56 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जुलाई के अंत तक सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- संदीप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (सड़कें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed