फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family of Man who found dead blocked Gharaunda-Kalhedi road

Karnal: जोहड़ से मिला लापता युवक का शक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, घरौंडा कलहेड़ी सड़क पर लगाया जाम

Sun, 25 Dec 2022 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा/करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

गांव कलहेड़ी का रहने वाला 21 वर्षीय प्रवीन मजदूरी करता था। उसके भाई की बीमारी के कारण पहले मौत हो चुकी है। प्रवीन शुक्रवार रात घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Family of Man who found dead blocked Gharaunda-Kalhedi road
रोष जताते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

घरौंडा के गांव कलहेड़ी के जोहड़ में शनिवार रात गांव के ही युवक प्रवीन का शव मिला था। इसी मामले में रविवार सुबह परिजनों ने घरौंडा-कलहेड़ी सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को मनाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि परिजन मानने को तैयार नहीं है। परिजनों ने गांव के ही पांच युवकों पर हत्या का शक जाहिर किया है।  

विज्ञापन


प्रीवन अपने घर से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लापता हो गया था। उसकी पॉकेट डायरी और चप्पल शनिवार को गांव के फाइव पोंड के पास मिली। इस पर ग्रामीणों ने युवक के जोहड़ में डूबने की आशंका जताई और घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी । सूचना के बाद तहसीलदार, ग्राम सचिव और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन जनरेटर लगाकर जोहड़ को खाली कराया और युवक के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव कलहेड़ी का रहने वाला 21 वर्षीय प्रवीन मजदूरी करता था। उसके भाई की बीमारी के कारण पहले मौत हो चुकी है। प्रवीन शुक्रवार रात घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह राहगीरों ने जोहड़ के किनारे पर उसकी चप्पल व पॉकेट डायरी देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने आशंका जताई कि प्रवीन जोहड़ में डूब गया है। बाद में जोहड़ से युवक का शव बरामद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed