फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family and villagers reached the police station to arrest the accused

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Family and villagers reached the police station to arrest the accused
नीलोखेड़ी। सन्धीर गांव में हुई कार और बाइक की टक्कर के बाद घायलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजन और ग्रामीण थाना बुटाना में एकत्रित हुए। साथ ही थाना प्रभारी से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई। बताया कि आरोपी आस्ट्रेलिया में रहता है। ऐसे में जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस की पहुंच से दूर चला जाएगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 30 मार्च को गांव सन्धीर में बाइक सवार तीन लोगों को सामने से आ रही तेज गति की फार्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य का करनाल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सन्धीर निवासी पूर्व सरपंच बीरभान शर्मा, गुलजार शर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, चरण दास, प्रगट सिंह, राजीव कुमार, विपन कुमार तथा रमेश दास ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी कार चला रहा था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था और अब आरोपी विदेश निकलने की फिराक में है। थाना बुटाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी सूरत में विदेश भागने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed