{"_id":"640ce83249da46456b08d294","slug":"falsely-accused-of-rape-parents-and-daughter-pocketed-rs-1350-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-56627-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा माता-पिता और बेटी ने एंठे 13.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा माता-पिता और बेटी ने एंठे 13.50 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। माता-पिता ने बेटी के साथ मिलकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले युवक पर पहले दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा केस दर्ज कराया। बाद में जेल भिजवाने का डर दिखा तीस लाख रुपये मागे। पीड़ित पक्ष ने जेल जाने के डर से 13.50 लाख रुपये तीन दिन के भीतर दे दिए मगर आरोपी नहीं माने और साढ़े चार लाख रुपये की और मांग करने लगे। पुलिस को पीड़ित पक्ष ने पूरी कहानी बताई। बाद में पुलिस ने टीम गठित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया। पीड़ित पक्ष को आरोपियों को चार लाख रुपये देने के लिए भेजा। जैसे ही आरोपियों के हाथ में पैसे थमाए पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से 4.72 लाख रुपये बरामद किए हैं।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी युवक से लाखों रुपये की रकम ऐंठने के लिए पहले योजना के तहत आरोपी माता-पिता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सात मार्च को करनाल शहर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी बाद में पीड़ित युवक पर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने का दबाव बनाने लगे। जेल से बचाने के लिए पीड़ित पक्ष से 30 लाख रुपये की रकम मांगी मगर पीड़ित पक्ष ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया।
बाद में पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बीच 18 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। जेल जाने के डर से पीड़ित पक्ष ने तीन दिन के भीतर आरोपियों को 13.50 लाख रुपये की रकम दे दी मगर इतनी रकम लेने के बाद भी आरोपी शांत नहीं बैठे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से 4.50 लाख रुपये की रकम और मांगी। जिसके बाद पीड़ित युवक की पत्नी ने 10 मार्च को सेक्टर-4 पुलिस चौकी में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पीड़ित पक्ष को चार लाख रुपये लेकर भेजा। जैसे ही पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के हाथों में रुपये थमाए पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी माता-पिता और बेटी को कोर्ट में पेश किया। जहां से मां-बेटी को जेल भेज दिया गया और पिता को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस बाकी रकम बरामद करने में जुटी है।