फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake police officer arrested in Haripurdhar, revolver and rifle recovered

Karnal News: हरिपुरधार में फर्जी पुलिस अफसर धरे, रिवाल्वर व राइफल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fake police officer arrested in Haripurdhar, revolver and rifle recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगड़ाह/ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नकली पुलिस का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों को हूटर व पुलिस के बोर्ड लगी दो गाड़ियों सहित दबोचा है। उनके पास से रिवाल्वर, 315 बोर की राइफल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं। एक आरोपी अजय गांव अलीपुर खालसा, घरौंडा का निवासी है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच कर ही है कि आरोपी कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से तो नहीं जा रहे थे। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि श्री रेणुका जी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गश्त के लिए संगडाह चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान रेणुका मंदिर की तरफ से हूटर बजाते हुए दो गाड़ियां बोलेरो (एचपी28ए-8771) और इनोवा (एचपी07ई-0791) आईं। दोनो में पुलिस का बोर्ड व हूटर लगे हुए थे। पिछली गाड़ी में एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में स्टार लगाकर बैठा हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया वे तेज रफ्तार में मौके से संगडाह की तरफ बिना रुके भाग गए। पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ियों का पीछा किया। इस बीच पुलिस थाना संगडाह और पुलिस चौकी हरिपुरधार को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पर हरिपुरधार में स्थानीय पुलिस ने डिटेन किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जांच करने पर गाड़ियों में ड्राइवर सहित चार व्यक्ति बैठे थे। बोलेरो में ड्राइवर सीट पर आमिर हुसैन निवासी गांव कुंभरा, चौपाल जिला शिमला बैठा था। इनोवा में बैठे व्यक्ति की पहचान अजय निवासी गांव अलीपुर खालसा, घरोंडा जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई। इसके कब्जे से एक रिवाल्वर नंबर एफ 8459 व सात कारतूस तथा एक गन 315 बोर राइफल नंबर 92 एबी-2506 मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए। इसी गाड़ी में एचपीपी बैज, कंधे पर तीन-तीन स्टार के साथ पुलिस की वर्दी पहने हुए व्यक्ति बैठा था। व्यक्ति की पहचान उदय शर्मा निवासी गोविन्दनगर बीटीसी नयागांव, जिला एसएएस नगर मोहाली, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने जब पहचान पत्र व तैनाती के बारे पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। व्यक्ति कभी अपने आप को विजिलेंस व कभी सीआईडी का अधिकारी बताता रहा। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया है, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी किन मंसूबों को लेकर यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed