{"_id":"6202d4e4290c826eca781362","slug":"fake-passport-case-two-more-accused-arrested-karnal-news-knl98381650","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट मामला : दो और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पासपोर्ट मामला : दो और आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी एजेंट और दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाला है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार एजेंट मनजीत सिंह निवासी गांव गिल, जिला मोगा पंजाब और मलकीत सिंह उर्फ अमन निवासी गांव किला लाल सिंह, जिला गुरदासपुर पंजाब को करनाल से गिरफ्तार किया।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी मनजीत सिंह ने बताया कि उसने गुरदीप व राणा रामदेर साही नाम के दो लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे। अभी वे दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी मलकीत ने करनाल का फर्जी पता देकर खुद का पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक इस मामले में 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
दिल्ली से जुड़े हैं सभी के तार
फर्जी पासपोर्ट मामले में सभी आरोपियों के तार दिल्ली से जुड़े हैं, क्योंकि दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस से ही पासपोर्ट बने हैं। पंजाब, हिमाचल, केरल तक के आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में करनाल के सेक्टर-32, 33 थाना में 7 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 21 आरोपियों ने पासपोर्ट बनवाए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस रिमांड पर दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी महेश नारंग दस दिन के रिमांड पर है। अमृतसर निवासी आरोपी रोहित अरोड़ा, गुरदियान सिंह निवासी गांव मलौर, जिला अंबाला, मनिंद्र उर्फ रूपिंद्र सिंह निवासी वीरेंद्र नगर, नई दिल्ली ये तीनों चार दिन के रिमांड पर हैं। शिमला निवासी श्याम तीन दिन के रिमांड पर है। कई और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें छापामारी कर रही हैं।