फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fake gate pass, crop market, agriculture, farmers, karnal

फर्जी गेट पास मामले में दो आढ़ती गिरफ्तार

Wed, 05 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 05 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

करनाल नई अनाज मंडी में फर्जी गेट पास मिलने के मामले में मार्केट कमेटी द्वारा दी गई शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने दो आढ़तियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों आरोपी आढ़तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आढ़तियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि नई अनाज मंडी में सबसे पहले अमर उजाला ने फर्जी गेट पास काटे जाने की आशंका जताई थी और पूरे मामले का खुलासा किया था कि कैसे नकली गेट पास काटे जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव ने मंडी में आढ़तियों के जांच की तो पूरे मामले की परतें खुल गई। पहले दिन रोहित गोयल की दुकान से दो फर्जी गेट पास मिले और बाद में सुशील कुमार के पास से आठ फर्जी गेट पास मिले। सोमवार को भी मार्केट कमेटी के सचिव आढ़ती सुशील कुमार की दुकान से फर्जी गेट पास बरामद किए। अन्य दुकानों पर भी जांच चल रही है। वहीं, मार्केट कमेटी की ओर से इस मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आढ़तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, रात को सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने मंडी से दोनों आढ़तियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रोहित गोयल व सुशील कुमार से पूछताछ जारी है। इस फर्जीवाड़े में अगर कोई और लोग भी शामिल होंगे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड की जोनल प्रशासक वर्षा खंगवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मंडी में लगातार चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed