फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fake DMC given to get UK visa

यूके का वीजा लगवाने के लिए दी फर्जी डीएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fake DMC given to get UK visa
करनाल। यूके का वीजा लगवाने के लिए दो विद्यार्थियों द्वारा 10वीं और 12वीं की फर्जी डीएमसी बनाने का मामला सामने आया है। जिन्हें सत्यापन प्रक्रिया के दौरान स्कूल ने पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आदर्श पब्लिक स्कूल कुंजपुरा रोड के निदेशक मनसीमर सिंह ने बताया कि आईसीएससी बोर्ड से संबंधित उनका स्कूल 1987 से चल रहा है। स्कूल के ई-मेल आईडी पर विजन इंटरनेशनल एजूकेशन कंसलटेंट करनाल की ई-मेल आई। जिसमें उन्होंने दो विद्यार्थियों की डीएमसी की असलियत की रिपोर्ट मांगी थी। जांच में डीएमसी की यूनिक आईडी 434164 साल 2014 कक्षा 10वीं के विद्यार्थी विक्रम सिंह के नाम से थी और इसी छात्र की एक डीएमसी 12वीं कक्षा की थी। इसके अलावा कक्षा 12वीं के छात्र मनींद्र सिंह के नाम से एक और डीएमसी थी। जांच में सामने आया कि ये विद्यार्थी कभी भी स्कूल के छात्र नहीं रहे। तीनों डीएमसी के फर्जी होने की जानकारी संबंधित एजेंसी को भेज दी गई। इस पर एजेंसी ने बताया कि दोनों ने अपने पासपोर्ट के साथ सभी कागजात यूके का वीजा लगाने के लिए दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले फरवरी माह में भी कैनेडियन हाई कमीशन दिल्ली की तरफ से कुछ डीएमसी की जानकारी मांगी थी, उन्हें भी इस तरह रिपोर्ट बनाकर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed