फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   factory seal in fear of making fake ghee

नकली घी बनाने की आशंका में फैक्टरी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
factory seal in fear of making fake ghee
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग पंचकूला के निर्देश पर तीन सदस्यों की टीम ने जिले में एक दूध की डेयरी और घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां 250 रुपये किलो घी बेचा जा रहा था। मिलावट की आशंका पर टीम ने फैक्ट्री से कुल 11 सैंपल जांच के लिए भरे। साथ ही नकली घी की आशंका को देखते हुए 510 किलोग्राम घी के साथ फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है, जिसकी कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

टीम को जानकारी मिली थी कि भीम नगर सदर बाजार में 250 रुपये किलो देसी घी बिक रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर टीम ने वीरवार को कार्रवाई की। इसके तहत फैक्ट्री में पहुंची टीम ने गाय का घी, देसी घी, पनीर, खोया, देशी बटर के नमूने लिए। घी में मिलावट की आशंका को देखते हुए उन्होंने मालिक से पूछताछ की तो बताया गया कि यह 250 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। इसके बाद टीम ने घी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। साथ ही फैक्ट्री भी सील कर दी गयी। इससे पहले टीम ने गांव उचाना स्थित डेयरी का भी निरीक्षण किया और वहां से गाय का घी, भैंस का घी, पनीर व दूध के 5 सैंपल लिए। दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा की टीम के छापे से मिठाई और अन्य डेयरी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। डीओएफएस सुभाष चंद्र ने बताया कि दूध की डेरी और घी बनाने वाली फैक्ट्री से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब में भेजा जाएगा और 14 दिन बाद रिपोर्ट आएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीओएफएस सुभाष चंद्र के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी पानीपत श्याम सुंदर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिसार डा. अरविंदरजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed