फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Factory fire causes loss of millions

Karnal News: फैक्टरी में आग लगने से लाखों की क्षति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Factory fire causes loss of millions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नमस्ते चौक के समीप उद्योग क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक बंद फैक्टरी में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों पांच से छह गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-4 चौकी से मौके पर पहुंचे एसआई राजबीर ने बताया कि केमिकल फैक्टरी में आग थी। पास की एक फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मी ने डायल 112 को सूचना दी थी कि केमिकल की फैक्टरी में आग लगी है।
विज्ञापन

इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिली है कि यह फैक्टरी कई दिनों से बंद है। इससे पहले भी फैक्टरी आग लग चुकी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। उन्हों ने बताया कि अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed