{"_id":"c2ae97d4853453bf91316790c85ea693","slug":"facebook-friend-expresses-his-love-dearly","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड से प्रेम का इजहार महंगा पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड से प्रेम का इजहार महंगा पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले फेसबुक फ्रेंड, फिर प्यार का इजहार और बाद में जीवनसाथी बनाने के सपने दिखा कर देश की बड़ी कंपनी के अधिकारी ने कुरुक्षेत्र की सुशिक्षित विवाहिता को प्रेमजाल में फंसा लिया।
प्रेम की यह डोर लगातार तीन साल बंधे रहने के बाद अब आबरू लुटने के आरोपों के साथ टूट चुकी है। वहीं, फेसबुक फ्रेंड की साजिश की शिकार विवाहिता एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत है।
फिलहाल, विवाहिता ने केयू थाने में निजी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, कुरुक्षेत्र पुलिस इस मामले का मीडिया में खुलासा न करके जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चूंकि आरोपी के घर का पता अभी नहीं लगा है, लिहाजा जांच का सिलसिला गुजरात के जामनगर से शुरू होगा, जहां निजी कंपनी का अधिकारी तैनात है।
आरोपी मूलरूप से महाराष्ट्र के गांव आतुर का रहने वाला है। आरोपी एस नारायण जाघव ने कुरुक्षेत्र निवासी जिस युवती को शिकार बनाया है, उसके पति यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कोमा में होने के कारण बिस्तर पर हैं।
पीड़िता की नौ वर्षीय एक बेटी भी है। बहरहाल, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
2010 से 2013 तक कई बार कुरुक्षेत्र आया आरोपी
युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला निजी कंपनी का अधिकारी इस समय जाम नगर में तैनात है। पीड़िता से तीन साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी अप्रैल 2010 से 20 दिसंबर 2013 तक कई बार कुरुक्षेत्र आ चुका है। इन तीन वर्षों के दौरान ही महिला के साथ दुराचार की बात सामने आ रही है।
आरोपी का तय हो चुका है रिश्ता
महिला ने निजी कंपनी के जिस अधिकारी पर आरोप लगाया है, उसका रिश्ता भी तय हो चुका है। पता चला है कि आरोपी नारायण जाघव ने इसकी चर्चा पीड़िता से भी की थी। आरोपी ने अपनी फेसबुक फ्रेंड को बताया था कि उसकी मां पूना निवासी एक युवती से रिश्ता तय कर चुकी है।