फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   facebook crime in karnal

अमेरिका बैठकर दी थी सुपारी, दो अक्तूबर को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
facebook crime in karnal
कुंजपुरा रोड स्थित महाबीर दल के समीप जीबीएसयू छात्र संगठन नेता वीरेंद्र अहर को जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों को पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने छात्र नेता को कमर पर गोली मारी थी। हादसे में घायल वीरेंद्र इलाज के बाद अब स्वास्थ हैं। छात्र नेता वीरेंद्र अहर को जान से मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी फेसबुक पर अमेरिका से दी गई थी। 50 हजार रुपये सुपारी देने वाले आरोपी ने गोली मारने वाले दोनों बदमाशों के खाते में डलवा दिए थे। साढ़े चार लाख रुपये अभी आने बाकी थे। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है और पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी के लिए पुलिस रेड कार्नर नोटिस जारी कराएंगे।
विज्ञापन

ये था मामला
गुरु ब्रह्मानंद छात्र यूनियन के राज्य प्रधान वीरेंद्र पानीपत के अहर गांव का रहने वाला है जो फिलहाल करनाल सेकटर-13 में रह रहा है। बस स्टैंड के समीप उसका जिम है। दो अक्तूबर को वीरेंद्र अपने जिम से बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था तो कुंजपुरा रोड महावीर दल अस्पताल के समीप बाइक सवार दो बदमाश आये। एक ने वीरेंद्र के पीछे कमर में गोली मारी और फरार हो गये थे। ये दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आये थे जो आरोपी नवीन की थी। आरोपी नवीन के खिलाफ कुरूक्षेत्र में भी लूट के मामले दर्ज हैं। इस मामले को लेकर सीआईए-1 इंचार्ज ने एसआई नरेश कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया है। इस मामले को सुलझाने में साइबर सेल एएसआई दीपक की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय रोड महासभा के प्रधान को लेकर हुआ था विवाद
सीआईए-1 इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि कुछ महीने पहले छात्र नेता वीरेंद्र अहर और आरोपी मनीष निवासी मुनारेहड़ी जो फिलहाल अमेरिका में रहता है। इन दोनों की फेसबुक पर अखिल भारतीय रोड महासभा के प्रधान को लेकर गाली गलौच हुई थी और फिर यह दुश्मनी में बदल गई। जनवरी में आरोपी मनीष दो नंबर में अमेरिका गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता को गोली मारकर पंजाब और देहरादून में काटी थी फरारी
सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी मुनीष ने फेसबुक पर अपने दोस्त टयोंठा निवासी नवीन को छात्र नेता वीरेंद्र अहर की हत्या करने के लिये पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद नवीन ने अपने गांव के दोस्त अमित के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। दो अक्तूबर को पहले उन्होंने वीरेंद्र की दोपहर एक बजे से रेकी की थी। फिर कुंजपुरा रोड पर नवीन ने वीरेंद्र को गोली मारी थी। इसके बाद ये दोनों आरोपी पंजाब, देहरादून में फरारी काटने चले गये थे। जहां इन्होंने 50 हजार मस्ती में उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed