{"_id":"61577a568ebc3e097d7e1f36","slug":"extended-date-of-admission-in-iti-apply-till-october-4-karnal-news-knl85129999","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले की बढ़ाई तिथि, चार अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले की बढ़ाई तिथि, चार अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 4 अक्तूबर तक कर दिया गया है। जिससे आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
शनिवार व रविवार को कॉलेजों में छुट्टी वाले दिन भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह व्यवस्था कॉलेज प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए निशुल्क रखी गई है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। जहां छुट्टी वाले दिन भी छात्र अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं दाखिले संबंधी अन्य जानकारी भी जुटा सकते हैं।
3660 सीटों पर आए 11707 आवेदन
जिले में 7 सरकारी व 7 निजी आईटीआई कॉलेज हैं जिनमें 3660 सीटें हैं। जिन पर 30 सितंबर तक 11707 विद्यार्थियों के आवेदन आ चुके हैं। आगामी चार दिनों में काफी संख्या में आवेदन आने की संभावना है।
विज्ञापन
छात्रों की सहूलियत को देखते हुए आवेदन करने की तिथि 4 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। छात्र कॉलेज में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए निशुल्क सुविधा की गई है।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बाबू मूलचंद जैन आईटीआई करनाल