फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Expected to provide tax relief and simplify the licensing process

Karnal News: टैक्स में राहत और लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Expected to provide tax relief and simplify the licensing process
बजट से आस का लोगो लगाएं....
विज्ञापन

- व्यापारी बोले, सोने-चांदी, किराना और रेडीमेड कपड़े आदि व्यापार से जुड़े कारोबारियों कों बजट में मिले प्रोत्साहन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। केंद्रीय बजट से व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। सभी को खासकर टैक्स में राहत, छोटे उद्योगों के लिए नई योजनाएं बनने की आस है। कर्ण बाजार के व्यापारियों ने कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो महंगाई पर नियंत्रण रखें, कारोबार को सुगमता प्रदान करें और आर्थिक सुधारों को गति दें। सोने-चांदी, कपड़ा, किराना और रेडीमेड कपड़े आदि व्यापार से जुड़े कारोबारी बजट में सरकार से प्रोत्साहन की अपेक्षा कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि बजट में इन सभी मांगों के पूरा होने से न केवल कारोबार में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारी बढ़ते आर्थिक दबावों से निपटने के लिए सक्षम बनेंगे। सरकार से अपेक्षा है कि इस बजट में हमारे व्यापारिक सुगमता की दिशा में सोचा जाए।
विज्ञापन



-बजट को लेकर कारोबारियों की बढ़ी अपेक्षाएं


टैक्स स्लैब में वृद्धि से मिलेगा छोटे कारोबारियों को लाभ
कर्ण बाजार के प्रधान और रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी संकल्प भंडारी ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट्स सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजनाएं लानी चाहिए। छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स स्लैब में वृद्धि और लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना बेहद जरूरी है। सरकार से यह भी अपेक्षा है कि वह व्यापारियों के लिए एक समर्पित विकास योजना लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



करों में छूट दी जाए
सराफा कारोबारी दिनेश गुलाटी का कहना है कि आयात शुल्क को कम किया जाना चाहिए, ताकि सोने-चांदी के आभूषणों की कीमतें स्थिर रहें। इससे घरेलू बाजार में मांग बढ़ेगी। छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रक्रिया को सरल करना और करों में छूट देना व्यापार को प्रोत्साहित करेगा।


कच्चे माल पर कम हो टैक्स कपड़ा व्यापारी अतुल ने बताया कि कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माल जैसे कॉटन और सिल्क पर टैक्स कम होना चाहिए। छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए आसान लोन और विशेष योजनाएं लाने से कपड़ा व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। साथ ही, निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी दी जानी चाहिए।



सस्ती व सरल ऋण योजना जरूरी
तुषार का मानना है कि छोटे व्यापारी आमतौर पर पूंजी की कमी से जूझते हैं। सरकार को छोटे व्यापारियों के लिए सस्ती और बिना जटिलताओं वाली ऋण योजनाएं लानी चाहिए, ताकि वे अपनी दुकानों का विस्तार कर सकें और अपने कारोबार को मजबूती दे सकें। साथ ही, वित्तीय प्रबंधन को आसान बनाने के लिए सरकार को छोटी दुकानों के लिए सलाहकार सेवाएं भी उपलब्ध करानी चाहिए।



महंगाई पर नियंत्रण की जरूरत
किराना स्टोर संचालक रविंद्र का कहना है कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। साथ ही, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दुकानदारों को अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए। छोटे व्यापारियों को सरल और किफायती ऋण योजनाएं मिले, जिससे वे व्यवसाय बेहतर तरीके से चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed