{"_id":"692f32a15ed5b047f00c6404","slug":"exhibition-of-goods-made-by-disabled-children-will-be-organised-karnal-news-c-338-1-kn11006-125758-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिव्यांग बच्चों के बनाए सामान की लगाएंगे प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिव्यांग बच्चों के बनाए सामान की लगाएंगे प्रदर्शनी
Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
करनाल। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हरियाणा मानव अधिकार आयोग की ओर से जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार में दिव्यांग बच्चों के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पंजाबी नृत्य व स्किट प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांगों के अधिकार समान अवसर और उनके समावेशन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है ताकि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी कर सकें। न्यायिक सदस्य कुलदीप जैन ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार न केवल जागरूकता बढ़ाते है, बल्कि दिव्यांग जन से संबंधित नीतियों, तकनीकी नवाचारों और सुविधाओं को प्रोत्साहित करते हैं। हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इंपेयरमेंट की अध्यक्ष मेघा भंडारी व्यक्तिगत रूप से कार्य को देख रही है। सेमिनार में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा, न्यायिक सदस्य कुलदीप जैन और सदस्य दीप भाटिया मौजूद रहेंगे। संवाद