फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Examination material handed over to examiners, centers will open today

Karnal News: परीक्षकों को सौंपी परीक्षा सामग्री, आज खुलेंगे केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Examination material handed over to examiners, centers will open today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं बोर्ड की ओर से सभी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। इसके लिए शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जिले का कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। रविवार को कलेक्शन सेंटर में विभाग की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें बोर्ड के अधिकारी और परीक्षा केंद्र अधीक्षक पहुंचे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को प्रश्न पत्रों की पेटियों के साथ अन्य दस्तावेज व सामग्री वितरित की गई। बता दें कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जिले में कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए जिले को तीन उपमंडल क्षेत्रों के आधार पर बांटा गया है। तीनों उपमंडल में कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान जगाधरी उपमंडल में सबसे ज्यादा कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि बिलासपुर उपमंडल में 25 केंद्र और रादौर उपमंडल में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं।
भिवानी बोर्ड की ओर से राकेश कुमार परीक्षा के लिए जिला अधीक्षक बनाया गया है। रविवार को कार्यक्रम में बोर्ड जिला अधीक्षक राकेश कुमार ने सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा प्रश्न पत्र व अन्य सामग्री वितरित की। सोमवार सुबह सभी अधीक्षक अपने केंद्र खोलेंगे और सीटिंग प्लान इत्यादि की जांच करेंगे। वहीं केंद्रों में प्रश्न पत्र व अन्य सामग्री रखी जाएगी। इस दौरान परीक्षकों को भी निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सीटीएम पीयूष गुप्ता मुख्यातिथि रहे। इस दौरान पीयूष गुप्ता ने अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों से अपने विद्यार्थी काल व परीक्षा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी अधीक्षक परीक्षा के दौरान सहज वातावरण बनाकर रखें, ताकि विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने में परेशानी न हो। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने सभी को सौहार्द एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गोबिंद सिंह भाटिया ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र राणा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रमाकांत, शशिकांत चौधरी, रामरतन धीमान, दौलत राम, बीर सिंह, मीनाक्षी, विनय मोहन, भूपेंद्र राणा, जयवीर सिंह, अब्दुल सत्तार, रविंद्र कुमार धीमान सहित सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन





रोजाना केंद्रों पर भेजें जाएंगे प्रश्न पत्र

परीक्षा के लिए उपमंडल स्तर पर कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इन केंद्रों के लिए जिले में दो कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। इन कलेक्शन सेंटर में परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान ने परीक्षा के दिन जगाधरी, बिलासपुर और रादौर तीन स्टेशनों से प्रश्न पत्रों के बंडल वितरित किए जाएंगे। जबकि उत्तर पुस्तिकाएं केवल जगाधरी और बिलासपुर में ही जमा की जाएंगी। इसके लिए प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल को नोडल अधिकारी बनाया गया। बता दें कि इस बार जिले के करीब 22500 विद्यार्थी परीक्षा दें रहे हैं। जिनमें दसवीं के विद्यार्थियों की संख्या करीब 12000 और 12वीं के करीब 10500 संख्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed