फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   exam

क्लर्क परीक्षा : 96 अभ्यार्थियों के उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र मं रोल नंबर निकले मिस मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
exam
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क पद की भर्ती परीक्षा में सीटिंग प्लान में गड़बड़ी के बाद अब करनाल में 96 अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं में रोलनंबर मिस मैच आने का मामला सामने आया है। इस गड़बड़ी पर अभ्यर्थियों और परिजनों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया। इनको बाद में एसडीएम ने शांत कराया। 96 में से 29 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे जबकि 29 ने पेपर दिए और 38 ने परीक्षा देने से मना कर दिया। 23 सिंतबर की शाम वाले सत्र में उक्त सभी अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

करनाल के सेंटर नंबर-376 एसडी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शाम के सत्र में 312 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। ठीक तीन बजे अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका बांट दी थी। लेकिन 96 अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर अलग-अलग थे। ऐसे में इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से मना कर दिया। अभ्यर्थियों और परिजनों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया तो एसडीएम नरेंद्र मलिक और डीएसपी वीरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को शांत किया। परीक्षा की नोडल अधिकारी विजया मलिक ने बताया कि मुख्यालय में बात करने के बाद 29 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका पर हैंड रिटन रोल नंबर लिखवाने के बाद परीक्षा कराई गई। जबकि 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से मना कर दिया। ये अभ्यर्थी आज शाम की सत्र में होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मिस मैच उत्तर पुस्तिका वाले 29 अभ्यर्थी एबसेंट रहे। उन्होंने बताया कि करनाल के ही सेंटर नंबर-379 डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदर बाजार में प्रश्न पत्रों के साथ इन अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं बदली गई थी। वहां के सभी 96 अभ्यर्थियों के हैंड रिटन रोलनंबर लिखवाकर परीक्षा दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि ऐसा क्लेरिकल मिस्टेक के कारण हुआ है। उत्तर पुस्तिका और रोल नंबर में मिस मैच आने वाले 29 अभ्यर्थियों की परीक्षा अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद शुरू हुई। जब सभी अभ्यर्थी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed