फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exam canceled, 24,113 candidates returned disappointed

परीक्षा रद्द, 24,113 अभ्यर्थी मायूस लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Exam canceled, 24,113 candidates returned disappointed
पुलिस सिपाही परीक्षा के दौरान एसबीएस स्कूल में बिना मास्क लगाए लाईन में खड़े परीक्षार्थी। संवाद
करनाल। पुलिस में सिपाही पद की परीक्षा रद होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि आयोग की कमी के कारण पेपर लीक हुआ है लेकिन नुकसान सभी को उठाना होगा। आयोग की कमजोर व्यवस्था है। उनका कहना है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा के लिए चाहे और सख्ती कर दे, लेकिन परीक्षा होने के बाद रद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

रोहतक के रोहित ने बताया कि परीक्षा के लिए वे सुबह 8 बजे पहुंच गए थे, सुबह के सत्र में परीक्षा दी, शाम को पता चला कि परीक्षा रद्द हो गई, यह गलत हुआ है।
विज्ञापन

सोनीपत के अमित का कहना है कि आयोग की अपनी कमजोरी के कारण पेपर लीक हुआ है। इसका खामियाजा उन विद्यार्थियों को भी भुगतना पड़ रहा है, जिनकी तैयारी अच्छी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के अरुण ने बताया कि सुबह चार बजे घर से चले थे, तीन माह की तैयारी के बाद परीक्षा दी। अब परीक्षा रद्द होने के बाद उन्हें नए सिरे से दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी।
रोहतक के साहिल का कहना है कि आयोग सख्ती ज्यादा बरते ताकि नकल न हो। परीक्षा रद्द होने के कारण मेहनत करने वाले युवाओं को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed