{"_id":"6ae3b704feff5e99f702a59b","slug":"body-of-an-innocent-child-who-went-missing-while-playing-in-the-street-found-in-a-pond-23-hours-later-karnal-news-c-18-knl1018-1022596-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गली में खेलते हुए लापता मासूम का 23 घंटे बाद जोहड़ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गली में खेलते हुए लापता मासूम का 23 घंटे बाद जोहड़ में मिला शव
विज्ञापन
एकांश फाइल फोटो
करनाल/निसिंग। निसिंग के गांव सिंगड़ा में बुधवार दोपहर से लापता दो वर्षीय मासूम एकांश का शव 23 घंटे बाद वीरवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास ही स्थित एक गंदे तालाब (जोहड़) से बरामद हुआ। बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस ने गांव में करीब 21 घंटे तक व्यापक सर्च अभियान चलाया। एकांश का शव तालाब से बाहर निकाला गया, पूरे गांव में मातम छा गया।
मां काजल ने बताया कि वह बुधवार दोपहर को घर का काम कर रही थीं। करीब दो बजे उनका बेटा एकांश गली में खेल रहा था। कुछ समय बाद जब उन्होंने बाहर देखा, तो बेटा वहां नजर नहीं आया। परिजन ने अपने स्तर पर बच्चे की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिता लालचंद से जानकारी जुटाकर सर्च अभियान शुरू किया। डीएसपी (मुख्यालय) संदीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
21 घंटे का महा-अभियान
बुधवार दोपहर 2 बजे गायब हुए बच्चे को ढूंढने के लिए वीरवार दोपहर 1 बजे तक लगातार बचाव अभियान चला। मधुबन पुलिस अकादमी के जवानों ने हर घर की छत और पानी की टंकियां तक खंगालीं। खोजी कुत्ते और ड्रोन तकनीक से मिला शव बुधवार रात करीब 11 बजे परिजन की आशंका पर गोताखोर प्रकट सिंह को बुलाया गया और रात में ही तालाब में तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चला।
वीरवार सुबह होते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया। इस अभियान में मधुबन पुलिस अकादमी से अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। खोजी कुत्ते को बच्चे के कपड़े सुंघाकर गलियों और झाड़ियों (बुटेड़ों) की जांच कराई गई। आखिरकार, जब तालाब में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई, तो जोहड़ के एक कोने में एक संदिग्ध आकृति दिखाई दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां से एकांश का शव बाहर निकाला।