फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ex-servicemen should get employment with respect in government offices

Karnal News: सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों को सम्मान के साथ मिले रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen should get employment with respect in government offices
करनाल। सैनिक जब सेवानिवृत्त होता है तो सामाजिक जीवन की कठिनाइयां सामने आती हैं। समाज या सरकार के अधिकारी व कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल पाता तो परेशानी होती है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि समाज के लोगों को भी उनकी भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। पूर्व सैनिकों की अपेक्षा है कि सरकारी कार्यालयों में सम्मान के साथ उन्हेंं कार्य भी मिले।
विज्ञापन

सरकार सख्त हिदायत जारी करें
भारतीय नौसेना के रिटायर्ड पेटी ऑफिसर विजेंद्र सिंह कहते हैं कि वैसे तो पूर्व सैनिकों के लिए बहुत सी योजनाएं सरकारें बनाती है लेकिन उनका कार्यान्वयन अच्छे तरीके से नहीं हो पाता है। सभी सरकारी कार्यालयों में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ सम्मान से पेश आया जाए, ऐसी सख्त हिदायतें सरकार को जारी करनी चाहिए। सरकारी कार्यों के टेंडर्स को पूर्व सैनिकों के लिए किसी हद तक रिजर्व कर देना चाहिए ताकि कार्य ईमानदारी से हो सकें। पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए पूर्व सैनिकों को लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के बेटों को भी दिया जाए कोटा
- भारतीय नौसेना से रिटायर्ड रेगुलेटिंग पेटी ऑफिसर जनक राज कहते हैं कि हरियाणा स्टाफ सलेक्शन बोर्ड की कार्यप्रणाली ठीक ही है, यदि किसी दिव्यांग पूर्व सैनिक को आरक्षण मिलता है तो सम्मान की बात है। दिव्यांग पूर्व सैनिक के सही सलामत बेटे को कोटा देने के बारे में सरकार को संशोधन करना चाहिए, ताकि अन्य पूर्व फौजियों को अधिक लाभ पहुंच सके। शेष तो सरकार की ओर से काफी बेहतर सेवाएं हैं। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से भी मदद मिलती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed