फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ex-army man's wife duped of Rs 11.41 lakh

Karnal News: पूर्व फौजी की पत्नी से 11.41 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ex-army man's wife duped of Rs 11.41 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गांव बसताड़ा में रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्लॉट खरीदने के नाम पर 11.41 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सेक्टर 32-33 पुलिस ने चारों आरोपी राजपाल, मनीष, रणधीर और जसमेर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मुकेश रानी ने बताया कि उसका पति सेना से रिटायर्ड थे। रिटायरमेंट के बाद राजपाल निवासी बसताड़ा उसके पति के पास आया और प्लॉट खरीदने की सलाह दी। राजपाल ने बताया कि उसने और उसके भाई मनीष ने मिलकर एक कॉलोनी काटी है और वे उसे उसमें से प्लॉट दिलवा सकते हैं। पति के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।
विज्ञापन

इस पर राजपाल ने कहा कि वह अपने साथी के साथ मिलकर आधे-आधे हिस्से में प्लॉट ले सकते हैं। इसके बाद राजपाल, रणधीर और जसमेर निवासी गांव कौल उनके पास आए और प्लॉट नंबर 10 की कीमत 13,44,400 तय हुई। पीड़िता के पति ने आधी कीमत 6,72,000 अदा कर दी। राजपाल ने अपनी जिम्मेदारी पर प्लॉट देने का वादा करते हुए एग्रीमेंट पर दस्तखत किए लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता के पति की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रणधीर और मनीष ने उसके जेठ श्याम लाल से संपर्क किया और आधे प्लॉट की कीमत लेकर पूरा प्लॉट देने का प्रस्ताव दिया। श्याम लाल ने रणधीर को 4,69,000 का चेक एचडीएफसी बैंक घरौंडा से भुगतान कर दिया। जब जेठ ने मनीष से प्लॉट की रजिस्ट्री की बात की तो वे टालमटोल करने लगा।

बाद में खुलासा हुआ कि मनीष ने वह प्लॉट देशबंधु नाम के व्यक्ति को बेच दिया है। पीड़िता ने जब पैसे वापस मांगे तो पहले मनीष दूसरा प्लॉट देने की बात करता रहा, फिर बाद में साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि राजपाल, मनीष, रणधीर और जसमेर ने मिलीभगत कर उसकी पूरी जमा पूंजी हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed