फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after four days of the incident, the police are empty handed.

Karnal News: वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 06 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Even after four days of the incident, the police are empty handed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित प्योंत टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात को तीन गाड़ियों में आए युवकों की ओर से गोली चलाने के मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। निसिंग थाना पुलिस न तो गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ पाई है और न ही गाड़ी को कब्जे में ले पाई है।
बुधवार देर रात को पाैने 11 बजे करनाल की ओर से तीन गाड़ियां गई थीं। तीनों ने गलत दिशा से टोल बैरियर पार किया। आगे बलेनो गाड़ी थी, पीछे दो स्विफ्ट गाड़ियां थी। इसी दाैरान स्विफ्ट गाड़ी चालक पर बलेनो में सवार युवकों ने गोली चलाई थी। स्विफ्ट चालक ने गाड़ी को टक्कर मारी। इसी कारण गोली दूसरी साइड़ चली गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान माैके पर पहुंचे थे। माैके से एक खोल भी बरामद हुआ था। निसिंग थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस वारदात में प्रयोग की गाड़ियों को बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed