फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even after eight months of the CM's announcement, the ghat has not been built.

Karnal News: सीएम की घोषणा के आठ माह बाद भी नहीं बना घाट

Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Even after eight months of the CM's announcement, the ghat has not been built.
111.... इंद्री पश्चिमी यमुना नहर पर घाट न होने से लोग हो रहे परेशान। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के आठ माह बाद भी इंद्री की पश्चिमी यमुना नहर पर घाट नहीं बन पाया है। इससे छठ पर्व और गणपति विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं में रोष है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पहली धन्यवाद रैली में इंद्री पहुंचे सीएम सैनी ने क्षेत्र के विकास के लिए 49 करोड़ रुपये की विकासात्मक और 11.33 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इनमें एक पश्चिमी यमुना नहर में छठ पूजा घाट बनाने की भी थी, जिसकी करीब आठ महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई सूचना जारी नहीं की। छठ पूजा पर्व आने में लगभग एक माह ही शेष हैं। ऐसे में घाट को लेकर लोगों में रोष फैलता जा रहा है। छठ पूजा समिति के प्रधान अमरजीत ने भी इस घाट न बनने से रोष जताया और कहा कि इस वर्ष छठ पर्व 28 अक्टूबर को है लेकिन लगता नहीं कि उससे पहले घाट बन जाएगा। समिति सदस्य प्रमोद, अनिल, दीनबंधु, सोनू, लालचंद व मोनू ने बताया कि वे घाट निर्माण को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक से मिल चुके हैं। विधायक हर बार उन्हें मुख्यमंत्री कोड लगा हुआ है ये बोलकर टाल देते हैं।

वहीं, गणपति विसर्जन मंंडल के प्रधान अधिक यादव ने बताया कि मंंडल पिछले 16 वर्षों से गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस दौरान नहर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो जाती है। घाट के न होने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। घाट निर्माण को लेकर मंंडल के सदस्य इंद्री के पूर्व विधायक व मंत्री कर्णदेव कंबोज और निर्वतमान विधायक रामकुमार कश्यप से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed