फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   estern bypass will be built till kutel bia kunjpura jhanjhari

कुटेल से होते हुए कुंजपुरा के रास्ते झंझाडी तक बनेगा पूर्वी बाईपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
estern bypass will be built till kutel bia kunjpura jhanjhari
सीएम मनोहर लाल ने एक और बाईपास के निर्माण की घोषणा करते हुए जिले के लोगों को सौगात दी है। अब कुटेल और मधुबन के बीच से कुंजपुरा होते हुए झंझाड़ी तक पूर्वी बाईपास बनेगा। इससे जहां इस रूट पर आने वाले गांवों के लोगों की राह सुगम होगी। वहीं नेशनल हाइवे-44 का लोड भी कम होगा। सीएम रविवार शाम नेशनल हाईवे स्थित सर छोटू राम चौक पर स्थापित नमस्ते की प्रतिमा और कर्णद्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्वी बाईपास के लिए एनएचएआई से भी मंजूरी मिल चुकी है। 35 किलोमीटर लंबा बाईपास 7 मीटर चौड़ा होगा। इस पर 1300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। इस पर 1000 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। अभी तक 350 करोड़ रुपये के कार्य स्मार्ट सिटी के तहत प्रगति पर हैं। 500 करोड़ रुपये केंद्र व 500 करोड़ राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन आनंद, केशकला बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पूर्व विधायक नीलोखेड़ी भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा नेता शमशेर नैन, शहरी भाजपा प्रधान प्रवीन लाठर, विभिन्न पार्षद और प्रबुद्घ नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम की प्रतिमा भी होगी 24 फुट ऊंची
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दानवीर कर्ण वेलकम गेट को नया बनाया गया है, जबकि नमस्ते को धरातल से 25 फुट ऊंचा कर नव स्वरूप दिया है, चौधरी छोटू राम प्रतिमा स्थल का भी सौंदर्यीकरण किया है। चौधरी छोटू राम प्रतिमा को भी 24 फुट ऊंचा किया जाएगा। इसी जगह पर एन्वायरमेंटल सेंसर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की है। इससे शहर की हवा में पीपीएम, प्रदूषण की मात्रा, तापमान और पॉपूलेशन जैसे फीचर स्क्रीन पर दिखाई देते रहेंगे। नमस्ते चौक पर एनएच फ्लाईओवर से यह चीजें ठीक से दिखाई दें, इसके लिए एलईडी स्क्रीन का साइजज 8 गुणा 8 से बढ़ाकर 12 गुणा 12 तथा ऊंचाई 50 फुट तक की जाएगी।
विज्ञापन

दो गेट समर्पित, दो बन रहे, 4 पर जल्द शुरू होगा काम
सीएम ने करनाल शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर 8 वेलकम गेट बनाए जाने की योजना के तहत आज दानवीर कर्ण के नाम से दूसरा एंट्री गेट जनता को समर्पित किया। इससे पहले बलड़ी बाईपास पर श्रीमद्भगवत गीता द्वार का उद्घाटन किया था। दो गेटों पर काम तेजी से चल रहा है, जबकि शेष 4 गेट भी बनाए जाएंगे। नए बने स्वागत द्वार पर 45 लाख और नमस्ते की आकृति के निर्माण पर 15 लाख खर्च हुए हैं। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि नमस्ते चौक पर वेलकम गेट की मांग काफी दिनों से थी, जो पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed