फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Errors in documents became a problem, elderly people forced to wander for bus pass

Karnal News: दस्तावेजों में त्रुटियां बनी समस्या, बस पास के लिए भटकने को मजबूर बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Errors in documents became a problem, elderly people forced to wander for bus pass
- आधार कार्ड और पीपीपी में उम्र अलग-अलग, घर का पता भी गलत
विज्ञापन


- 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को रोडवेज बस में किराये में छूट के लिए बस पास है अनिवार्य



गगन तलवार

करनाल। प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को हरियाणा रोडवेज की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके लिए प्रत्येक बुजुर्ग पुरुष के पास रोडवेज से बना बस पास होना अनिवार्य किया गया है। लेकिन बस पास के लिए बुजुर्गों की ओर से दिए गए दस्तावेजों की त्रुटियां उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर कटवा रही है।
बस के किराये में रियायत के लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा का किराया खर्च करना पड़ रहा है। क्योंकि दस्तावेजों की त्रुटियों के कारण उनके आवेदन फार्म रद हो रहे हैं। करनाल रोडवेज के पास बस पास के लिए अब तक 2200 से ज्यादा आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। इनमें से करीब 1800 आवेदन स्वीकृत हुए हैं जबकि करीब 400 आवेदन दस्तावेजों की त्रुटियों के कारण रद हुए। इनमें किसी की आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र में उम्र में कम ज्यादा का अंतर है तो किसी के अपने व पिता के नाम या घर के पते में गलती है। ऐसे में उन्हें ठीक कराने में पसीने छूट रहे हैं। रद होने वाले कई आवेदनों में सामने आया है कि आधार कार्ड में आवेदक की उम्र 59 व परिवार पहचान पत्र में 60 साल है। जबकि पिता के नाम के आगे एक दस्तावेज में सिंह और दूसरे में कुमार या चंद आदि लिखा है। इसके अलावा घर का पता भी अलग-अलग है। वहीं विभाग की ओर से अब तक 1300 से ज्यादा बुजुर्गों को बस पास दिए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




36 घंटे में पास जारी होने का दावा

65 साल से कम के बुजुर्गों को बस में आधा किराया देकर यात्रा करने के लिए पास बनवाने होंगे। इससे पहले 65 साल के बुजुर्गों को ही आधे किराये की सुविधा मिलती थी। बजट में सीएम की घोषणा के बाद रोडवेज की ओर से सभी पात्र बुजुर्गों के केंद्रीयकृत पास बनाए जा रहे हैं। बस पास बनवाने के लिए बुजुर्ग अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर ऑनलाइन हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड की जानकारी के 36 घंटे बाद पास जारी करने का दावा है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पीपीपी के अतिरिक्त वोटर कार्ड (2017 से पूर्व जारी या 10वीं की डीएमसी) और एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक करीब 1300 बुजुर्गों के बस पास जारी हो चुके हैं। कई बुजुर्गों के दस्तावेज में कमी है। त्रुटि होने के कारण आवेदन रद भी हो रहे हैं। बुजुर्ग इन त्रुटियों को दूर करवाकर आवेदन करें। 36 घंटे के अंदर बस पास बनाकर जारी कर दिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed