फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entrance exam closed, direct admission in rehabilitation centers

Karnal News: प्रवेश परीक्षा बंद, पुनर्वास केंद्रों में सीधे होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam closed, direct admission in rehabilitation centers
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें विशेष शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट बनाते हुए विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

अब तक भारतीय पुनर्वास परिषद विशेष शिक्षा के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (एआईओएटी) आयोजित करता था। देश के सभी संस्थानों में इस प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिले होते थे। सत्र 2023-24 से आरसीआई ने राष्ट्रीय स्तर पर एआईओएटी प्रवेश परीक्षा को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

आरसीआई ने मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा शिक्षण संस्थानों में सीधा प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में विशेष शिक्षा के लिए परिषद से मान्यता प्राप्त 76 शिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न दिव्यांगताओं के 45 कोर्स चल रहे हैं। डिप्लोमा स्तर के कोर्सों की लगभग 3000 और इतनी ही स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के कोर्स की सीटें हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष शिक्षण संस्थानों में डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी विशेष शिक्षा स्तर के डिप्लोमा में दाखिले के लिए विद्यार्थी पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परिषद ने सभी मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थी के सभी प्रमाणपत्रों की जांच करने के बाद ही आवेदन स्वीकार करें।
सभी कोर्स में दाखिले की अलग-अलग सूची 06 से 10 जुलाई के बीच ऑनलाइन आरसीआई को भेजनी होगी। वहीं 11 से 15 जुलाई के बीच सभी विद्यार्थियों का डाटा मोबाइल व ई-मेल ओटीपी से सत्यापित होगा। परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त डीएड (डिप्लोमा एजूकेशन) विशेष शिक्षा की आईडी, एचआई, वीआई, डीवीआर आदि कोर्सों में दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। इनमें दाखिले के लिए 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
आवेदन सत्यापित होने के बाद 26 जुलाई को कोर्स और संस्थान वाइज सूची वेबसाइट पर जारी होगी। एक अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। संस्थानों में बीएड विशेष शिक्षा, बीएएसएलपी, एमएड विशेष शिक्षा, पीजीडीआरपी, एमफिल क्लीनिक या रिहैब साइकोलॉजी के कोर्स विश्वविद्यालयों की संबद्धता में संचालित हो रहे हैं।




ये है दाखिले का शेड्यूल

पांच जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन करेंगे। छह से 10 जुलाई के बीच कोर्स में दाखिले की सूची परिषद को भेजेंगे। 11 से 15 जुलाई के बीच विद्यार्थियों का डाटा मोबाइल व ई-मेल ओटीपी से सत्यापित होगा। 26 जुलाई को परिषद कोर्स व संस्थान अनुसार विद्यार्थियों की सूची जारी करेगी। पहली अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।






विशेष शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। भारतीय पुनर्वास परिषद का यह छात्रहित में निर्णय है। विद्यार्थी पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के सभी 76 शिक्षण संस्थानों में कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनाते हुए विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। - राजकुमार मक्कड़, दिव्यांगजन आयुक्त, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed