फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Enthusiasm shown in the competition of reading tales and reverse

Karnal News: किस्से कहानियां और उल्टा पढ़ने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in the competition of reading tales and reverse
- राजकीय विद्यालया में जिला स्तरीय रफ्तार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय अर्बन अस्टेट में जिला स्तरीय रफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खंडों से विभिन्न विद्यार्थियों व अध्यापकों ने हिस्सा लिया। एफएलएन समन्वयक विपिन शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कई गतिविधियां आयोजित की गई।

छोटी कहानियों का रिले पठन, 30 शब्दों का पठन, 60 शब्दों की कहानी का पठन, मजेदार उल्टा पठन एवं मजेदार उल्टा गद्य पठन आदि दक्षताओं के आधार पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में प्रतिभागिता करना ही बड़ा महत्व रखता है। इन प्रतियोगिताओं में न केवल बच्चों बल्कि अध्यापकों को भी कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। निर्णायक की भूमिका सुनीता राणा, मीना रानी, सुलिंद्र, मंजू, राकेश कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, राज सिह और अनिल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की पढ़ने की दक्षता को प्राथमिकता
एफएलएन के जिला संयोजक विपिन कुमार ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत रफ्तार प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। इनमें बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें मौखिक भाषा, पढ़ना-लिखना और संख्याओं से जुड़ी जानकारी शामिल हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रफ्तार प्रतियोगिता कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed