फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Enthusiasm shown, 81.62 percent students appeared for Navodaya exam

Karnal News: दिखा उत्साह, 81.62 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नवोदय की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown, 81.62 percent students appeared for Navodaya exam
- छह खंडों में बने 13 केंद्र, अभिभावक परीक्षा के दौरान प्रतीक्षा करते नजर आए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय की दाखिला प्रक्रिया जारी है। शनिवार को विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। जिले में 81.62 फीसदी विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 18.38 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सग्गा में कक्षा छह के दाखिले के लिए सभी छह खंडों में केंद्र बनाए गए थे। 13 केंद्रों में 2165 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। सुबह ठंड में अभिभावक विद्यार्थियों को केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए परीक्षा दी, वहीं बाहर ठंड में बैठे अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य के लिए इंतजार की परीक्षा दी। प्रबंधन का कहना है परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल जसराम यादव ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों में उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र में ही परीक्षा आयोजित की गई थी। 13 केंद्रों पर 2165 विद्यार्थियों में से 1767 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 398 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जल्द परीक्षा का परिणाम जारी होगा। मेरिट के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह खंडों के इन 13 केंद्रों पर हुई परीक्षा
खंड
स्कूल

परीक्षार्थी
उपस्थित
असंध जीजीएसएसएस
168
137
असंध
डीएवी पब्लिक
172
142
घरौंडा रिषिकुल एसएसएस
220
171
घरौंडा जीजीएसएसएस
192
167
इंद्री
शहीद ऊधम सिंह एसएसएस
120
90
इंद्री जीजीएसएसएस
119
95
करनाल पीएमश्री जीएसएसएस
192
155
करनाल जीजीएसएसएस
192
167
करनाल जीजीएसएसएस प्रेम नगर
186
147
नीलोखेड़ी जीएसएसएस

144
116
नीलोखेड़ी
श्रद्धानंद पब्लिक स्कूल
139
107
निसिंग जीजीएसएसएस
168
141
निसिंग जीएमएसएसएसएस
153
132

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed