{"_id":"66527f6577a238fc5c0d4574","slug":"enthusiasm-seen-among-the-elderly-inspiration-for-the-youth-karnal-news-c-18-knl1008-397139-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्गों में दिखा उत्साह, युवाओं के लिए बने प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्गों में दिखा उत्साह, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
विज्ञापन
अनुज शर्मा
करनाल। मतदान केंद्रों पर जिलेभर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने देश के विकास के नाम पर तो किसी ने श्रीराम मंदिर निर्माण, पेंशन जैसे मुद्दों को देखते हुए मतदान किया। बुजुर्गों ने कहा कि देश के हर युवा, महिला-पुरुष व बुजुर्गों को वोट करना चाहिए। ज्यादा मतदान एक देश को ज्यादा मजबूत करने वाली सरकार देता है। जिससे देश में विकास कार्य होते है। - संवाद
विकास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए
71 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अपने शहर का विकास करने वाला नेता गद्दी पर बैठे और शहर की जन समस्याओं को हल करे, इसके लिए मतदान करने आए हैं।
युवाओं को जागरूक करने के लिए किया मतदान
66 वर्षीय लक्ष्मी नारायण ने कहा कि आजकल के युवा मतदान के प्रति जागरूक नहीं हैं। युवा उन्हें देखकर प्रोत्साहित होंगे क्योंकि वे भी अपने माता-पिता को देखकर प्रोत्साहित हुए थे।
राम मंदिर के लिए किया मतदान
गीता राम सुलेख ने कहा कि देश में अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। जिसका अभी निर्माण चल रहा है। ऐसा विकास देश में होता रहे इसलिए उन्होंने मतदान किया है।
विज्ञापन
देश को मजबूत करने के लिए किया मतदान : रविंद्र
64 वर्षीय रविंद्र कुमार ने कहा कि देश को मजबूत करना है तो मतदान करना जरूरी है, क्योंकि एक मजबूत सरकार ही एक मजबूत देश का निर्माण कर सकती है। इसी को देखते हुए मतदान किया है।
फोटो कोट्स - 160
समय पर मिल रही पेंशन
92 वर्षीय राम किशन ने कहा कि खाते में समय से बुढ़ापा पेंशन पहुंच रही है। वो निरंतर चलती रहे। उसी को ध्यान में रखते हुए ही मतदान किया है।
10 लोकसभा में कर चुकीं वोट
84 वर्षीय कलावती ने कहा कि 18 साल की उम्र में वोट बन गई थी। जिसके बाद आज तक विधानसभा व लोकसभा के आज तक निरंतर मतदान में भाग ले रही है। ये उनकी 10वीं लोकसभा है।
देश के विकास में भी हो योगदान
81 वर्षीय गुरुबचन कौर ने कहा कि देश का विकास और बढ़ोतरी में हम सभी मतदान कर ही वोट कर सकते हैं। एक सशक्त सरकार ही देश का विकास कर सकती है।
वोट की ताकत की है पहचान
92 वर्षीय लक्ष्मी बाल राजपुताना ने कहा कि लोकतंत्र में हर आदमी के वोट की ताकत है। सभी को अपने वोट की ताकत पहचाननी चाहिए।