फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Enthusiasm for studies at Navodaya... 40 students for one seat in the race for admission

Karnal News: नवोदय में पढ़ाई का उत्साह.. दाखिले की दौड़ में एक सीट पर 40 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for studies at Navodaya... 40 students for one seat in the race for admission
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) सग्गा में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी उत्साहित हैं। स्थिति यह है कि कक्षा छठी मे दाखिले के लिए एक सीट पर 40 विद्यार्थी दौड़ में हैं, प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। करनाल जिले के इस स्कूल में 80 सीटों पर दाखिला दिया जाना है। जिस पर 3161 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र यानी रोल नंबर भी विद्यालय समिति की ओर से जारी कर दिए गए हैं। जिसे वे वेबसाइट (www.navodaya.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर करनाल जिले के छह खंडों में केंद्र बनाए गए हैं। 12 केंद्रों में 3161 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


करनाल खंड में सबसे ज्यादा तीन केंद्र बनाए गए हैं। जबकि निसिंग खंड में महज एक ही केंद्र बना है। जबकि अन्य सभी केंद्रों में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल अजित कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने रोल नंबर समय से निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो। किसी भी प्रवेश पत्र में त्रुटि संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा करनाल में कार्यदिवस में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुल 80 सीटों पर प्रवेश में 75 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण और 25 प्रतिशत सीटों पर शहरी विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिव्यांग को 40 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे

प्रवेश परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा प्रारूप के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को दो घंटे का समय मिलेगा। इस समय में उन्हें 80 प्रश्न हल करने होंगे। छात्रों को चयन जेएनवीएसटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को कक्षा छह के पाठ्यक्रम के बारे में पता होना जरूरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय में तीन खंड शामिल हैं। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षा, अंकगणित परीक्षा और भाषा परीक्षा को शामिल किया गया है।



----

किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

खंड
केंद्र

परीक्षार्थी

करनाल पीएमश्री जीएसएसएस
336

करनाल जीजीएमएसएसएस रेलवे रोड
336

करनाल जीजीएसएसएस प्रेमनगर
325

घरौंडा
देवी अहिल्या बाई होल्कर जीजीएसएसएस
312

घरौंडा केडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल
314

नीलोखेड़ी पीएमश्री जीएसएसएस

192

नीलोखेड़ी एसडीएमएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
211

असंध जीजीएसएसएस
192

असंध पीएमश्री जीएसएसएस
177

इंद्री पीएमश्री जीएसएसएस
168

इंद्री जीजीएसएसएस
183

निसिंग जीएमएसएसएसएस
415

कुल


3161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed