फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entering the house 45 tola of gold, one and a half kg of silver jewelry stolen

घर में घुसकर 45 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Entering the house 45 tola of gold, one and a half kg of silver jewelry stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव हरीसिंहपुरा में घर के अंदर रखी अलमारियों और संदूक के ताले तोड़कर चोर करीब 45 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण व 60 हजार रुपये की नकदी ले गए। वारदात के दौरान घर में तीन महिलाएं थी, पिता-पुत्र पशुओं के बाड़े में सो रहे थे। एक बेटा वैष्णो देवी गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हरिसिंहपुरा निवासी नंबरदार रमेश कुमार अपने पिता के साथ घर से चार सौ मीटर दूर पशुओं के बाड़े में सो रहे थे। उनकी पत्नी कृष्णा व पुत्रवधू पूजा नीचे के कमरे में सो रहे थे, जबकि रमेश की मां गंगा देवी पहली मंजिल पर सो रही थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीरवार रात चोर छत के रास्ते घर मे दाखिल हुए। बदमाशों ने पहली मंजिल पर सो रही बुजुर्ग महिला गंगा देवी के कमरे के गेट को चुन्नी से बांधकर लॉक कर दिया, जिसके बाद चोर नीचे आए और स्टोर रूम के अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद अलमारी व संदूक में रखे सोने के आभूषणों के बॉक्स निकाले और उसमें रखे गहने ले गए। खाली बॉक्स वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

बिखरे मिले बॉक्स
इसके अलावा अलमारी में रखे 60 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। शुक्रवार सुबह गंगा देवी उठीं तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा चुनरी से बंधा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह नीचे आईं तो स्टोर रूम में अलमारियों व संदूक के ताले टूटे थे और गहनों के बॉक्स बिखरे पड़े थे। गंगा देवी ने बहुओं को उठाया और बाड़े में सो रहे पति व बेटे को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरदार रमेश कुमार व प्रेम सिंह ने बताया कि चोर घर के अंदर से लगभग 45 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व 60 हजार की नकदी ले गए। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हरिसिंहपुरा गांव में रमेश कुमार के मकान में चोरी की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed