फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Entered the school with a sharp weapon, broke the teacher's car

Karnal News: धारदार हथियार लेकर स्कूल में घुसा, अध्यापक की कार तोड़ी

Sun, 31 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Entered the school with a sharp weapon, broke the teacher's car
धारदार ह​थियार लेकर स्कूल पहुंचा आरोपी। शिक्षक - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव छौली के सरकारी स्कूल में शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति नशे की हालत में धारदार हथियार लेकर पहुंच गया और वहां पढ़ रहे बेटे को साथ ले जाने की जिद करने लगा। शिक्षकों के मना करने पर गाली गलौज व धमकियां देनी शुरू कर दी। साथ ही अध्यापक की गाड़ी धारदार हथियार क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर और मामला किया है।
आरोपी जसविंद्र नशे की हालत में हथियार लेकर स्कूल में पहुंचा और कक्षा छह में पढ़ रहे अपने बेटे को घर ले जाने की जिद करने लगा। उसकी नशे की हालत को देखते हुए अध्यापकों ने उसके साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर वह अध्यापकों से गाली गलौज करने लगा। हालांकि अध्यापकों ने उसे समझाने का बहुत प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं माना और बाहर निकलते ही देख लेने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इसकी सूचना गांव के सरपंच को भी दी गई। कुछ ही देर के बाद नशे में धुत आरोपी दोबारा हथियार लेकर आता है। अध्यापक संजीव कुमार, सरपंच सुरजीत कुमार व ग्रामीणों ने साहस करके किसी तरह से उसके हाथ से तेजधार हथियार छीनने का प्रयास करने लगे तो वह आक्रामक हो गया और स्कूल प्रांगण में खड़ी एक अध्यापक की गाड़ी पर वार कर क्षतिग्रस्त कर दी।पुलिस ने विद्यालय मुख्याध्यापक सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed