{"_id":"681686401fcebd6ecd0a5349","slug":"entered-a-cold-drink-warehouse-and-looted-car-and-mobile-karnal-news-c-18-knl1008-637622-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुस कर कार और मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुस कर कार और मोबाइल लूटे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बलड़ी चौक के पास स्थित पेप्सी के गोदाम में देर रात पांच लुटेरे घुस आए और सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी ले गए। लुटेरे गार्ड का मोबाइल फोन भी ले गए।
गोदाम मालिक गोपाल आर्य ने थाना सदर पुलिस को बताया कि घटना रात करीब 1:40 बजे की है। लुटेरे गोदाम में दाखिल हुए और सुरक्षा कर्मचारी को पीटते हुए धमकाया।
इसके बाद उन्होंने गोदाम की पार्किंग में खड़ी गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला और भाग गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।