फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Engineer in Merchant Navy accused of assaulting his wife

Karnal News: मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पर पत्नी से मारपीट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Engineer in Merchant Navy accused of assaulting his wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पद पर तैनात एक व्यक्ति पर पत्नी ने मारपीट व मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-32 निवासी रेनू दहिया ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले सेक्टर-32 निवासी दिलावर सिंह के साथ हुई थी। उसका एक लड़का व एक लड़की है। पत्नी रेनू दहिया ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पति दिलावर सिंह ने उसे बेरहमी से पीटा। उसने उसके मुंह पर थप्पड़, सिर पर घुसे मारे, उसके बाल पकड़कर दीवार पर सिर दे मारा और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। उसके पेट में भी लात मारी। जिससे उसके गर्भपात होने की संभावना बन गई है। उसे तब से पेट में दर्द हो रहा है। आरोप है कि पति ने तकिये से उसका मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। रेनू दहिया ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करता आ रहा है। जिसके चलते वह उसके खिलाफ दो बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसके बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं है। 14 सितंबर को उसका पति उसके साथ मारपीट करने के बाद अगले दिन यानी 15 सितंबर को पुलिस से बचने के लिए नौकरी पर चला गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि कई बार मारपीट करने के बाद उसने उसकी शिकायत अपने पिता व भाई से की थी। वह उसे समझाने घर पर आ चुके हैं, लेकिन जब उसके परिजन घर आए तो उसने उसके भाई के साथ भी मारपीट और उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और धक्के देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच महिला उप-निरीक्षक को सौंप दी गई है। अब आगामी कार्रवाई महिला उप-निरीक्षक करेंगी।

सुलिंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-32-33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed