फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Encroachment and haphazard parking caused traffic jams in the main market of Nising.

Karnal News: अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से निसिंग के मुख्य बाजार में लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and haphazard parking caused traffic jams in the main market of Nising.
 निसिंग मेन बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लगा वाहनों का जाम। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


निसिंग। शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण करनाल-कैथल मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले लोगों जान जोखिम में डालकर फुटपाथ की बजाय सड़क पर चलना पड़ता है।

बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर घंटों खरीदारी करते रहते हैं, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो जाता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब दुकानदार और रेहड़ी संचालक फुटपाथ पर अपना सामान फैलाकर अवैध कब्जा जमा लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में स्थायी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। मजबूरी में लोगों को अपनी गाड़ियां बाजार में ही खड़ी करनी पड़ती हैं, जिससे जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ को आमजन के लिए खाली कराया जाए और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


-------

फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- शैलेंद्र शर्मा, सचिव, निसिंग नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed