फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees take to the streets; warn of intensifying the agitation if their rights are not granted.

Karnal News: सड़कों पर उतरे कर्मचारी, बोले- हक नहीं मिला तो आंदोलन और तेज होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Employees take to the streets; warn of intensifying the agitation if their rights are not granted.
भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी। स्वयं
करनाल। विभिन्न विभागों के कर्मचारी, किसान और मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में बुधवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नगर पालिका, बिजली, हुडा, पशुपालन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। इसके साथ ही पटवारी, कानूनगो और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को भी खुला समर्थन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुशील गुर्जर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सेवा राम बड़सर ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रदेश में लाखों कच्चे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा। ‘समान काम समान वेतन’ के आदेश लागू नहीं किए जा रहे, जिससे कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा और कौशल रोजगार निगम के जरिये कर्मचारियों को कम वेतन पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार ने 13 मई 2026 को हुई सहमति के बावजूद वादे पूरे नहीं किए, जिसके चलते सफाई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। इसके कारण शहर में कचरे के ढेर लग गए हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 1 से 3 सितंबर तक फरीदाबाद में शहरी निकाय मंत्री के आवास पर प्रदर्शन और 31 अगस्त को फिर से ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

मुख्य मांगें
कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए
समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों को तुरंत लागू किया जाए
बकाया वेतन व भत्तों का भुगतान किया जाए
ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार दिया जाए
हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई
निसिंग। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की 21 दिनों से चल रही हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बुधवार को नगरपालिका सफाई कर्मचारी प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हड़ताल पर बैठ सफाई कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस नेता डॉ. बलदेव सिंह बरियार हड़ताली सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। हवा सिंह, संजीव, सैन्नी, कमल, राजकुमार, राजू, विजय, शिवचरण, विमला देवी, सुनीता, पिंकी मौजूद रहे। संवाद

इंद्री में 21वें दिन प्रदर्शन जारी
इंद्री। नगर पालिका कर्मचारी संघ व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अंतर्गत नगर पालिका कर्मचारी संघ व दमकल कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुधराम व फायर ब्रिगेड के प्रधान रजनीश कुमार ने की। मंच संचालन सुरजीत कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी सदस्या सुमन राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। रमेश चंद, हवा सिंह, चेतराम, सतपाल, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील, सुनीता, प्रेमपाल, राजेश, अर्जुन कुमार मौजूद रहे। संवाद

भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी। स्वयं

भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी। स्वयं

भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी। स्वयं

भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed