फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees protested as they have not received their salary for two months

Karnal News: दो माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Employees protested as they have not received their salary for two months
- राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सिंचाई विभाग डिवीजन कार्यालय में नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रणनीति तय करने के लिए बैठक की गई। कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग डिवीजन कार्यालय के सामने बैठकर एक घंटे तक नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। अगर जल्द उनके वेतन का प्रबंध नहीं किया गया तो वह सिंचाई विभाग सर्कल कार्यालय के सामने एक घंटे धरना देंगे।
जिला प्रधान रंगलाल संधू ने कहा कि सभी कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को देखते हुए कर्मचारियों की काफी मांगे हैं। बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना व स्थाई तौर पर स्थाई भर्ती करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, कौशल रोजगार निगम को भंग करके पक्की नौकरी देना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में जिला करनाल में कार्यरत कर्मचारियों को दो माह से वेतन ही नहीं दिया जा रहा है, इस कारण से कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

मौके पर नरदक ब्रांच प्रधान सुरेश शर्मा, पूर्व राज्य प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा, जिला उप प्रधान ऋषिपाल शर्मा, पब्लिक हेल्थ करनाल ब्रांच सचिव अशोक यादव, राम प्रसाद शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवा राम बड़सर व आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला सचिव बिजनेश राणा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed