फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employees demonstrated at the corporation office

Karnal News: निगम कार्यालय पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated at the corporation office
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को गुरुग्राम में 3480 कर्मचारियों की छंटनी करने के विरोध स्वरूप प्रदेशव्यापी आह्वान पर नगरनिगम कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना दिया। सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन निगमायुक्त को सौंपा गया।
नगर निगम करनाल के कार्यालय पर नपा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम कर्मचारियों का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा है। लंबे समय समय से कर्मचारियों को रोल पर नहीं लिया गया। अब छंटनी करके उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य महिला प्रधान शारदा ने कहा कि नपा कर्मचारी संघ किसी भी स्थिति में कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक कर्मचारियों को वापस नहीं लिया, तब तक कर्मचारी संघर्ष जारी रखेंगे। धरने को करनाल शाखा के प्रधान राम सिंह ढि़ृल्लौड़, इंद्रजीत चनालिया, राज कुमार आदि कई नेताओं ने संबोधित किया। बाद में कर्मचारी नेताओं ने निगमायुक्त मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेंद्र परोचा, राज कुमार ढि़लौड़, विजय शर्मा, राकेश अठवाल, रमेश चनालिया, सरोज, मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed